जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने किया मतदान
गुवाहाटी, 09 अप्रैल (हि.स.)। प्रसिद्ध असमिया गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के दौरान गुवाहाटी के काहिलीपाड़ा के भगदत्तपुर मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गरिमा सैकिया गर्ग ने जुबीन की बहन पमी बरठाकुर के साथ मतदान किया, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रमुख हस्तियों की भागीदारी देखने को मिली।
इस दौरान जागीरोड में भाजपा उम्मीदवार पीयूष हजारिका ने अपनी पत्नी आइमी बरुवा के साथ वोट डाला। वहीं, मार्घेरिटा से भाजपा उम्मीदवार भास्कर शर्मा, शिवसागर में राइजर दल के नेता अखिल गोगोई तथा खोवांग सीट से असम जातीय परिषद के उम्मीदवार लुरिनज्योति गोगोई ने भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाला।
राज्यभर में मतदान प्रक्रिया जारी है और मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

