फास्ट ट्रैक अदालत में जूबीन गर्ग मौत के मामले की सुनवाई का तीसरा दिन जारी
गुवाहाटी, 01 अप्रैल (हि.स.)। असम के प्रख्यात गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही।
इस संबंध में महाधिवक्ता देबजीत लोन सैकिया ने कहा कि मामले में किसी भी प्रकार की विसंगति न रहे, इसके लिए सभी पहलुओं की चरणबद्ध तरीके से निगरानी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जांच और सुनवाई की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है।
उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा चुनाव में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष दोनों जुबीन गर्ग की मौत के मामले की जांच एवं कानूनी प्रक्रिया को लेकर लगातार राजनीति कर रहे हैं। जनता के बीच दोनों ओर से मतदाताओं के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप ने राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

