home page

जुबीन गर्ग की मौत के मामले में न्याय की मांग, राज्यपाल को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा

 | 
जुबीन गर्ग की मौत के मामले में न्याय की मांग, राज्यपाल को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा


गुवाहाटी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। असम के दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग, परिवार के सदस्यों और कई कलाकारों ने बुधवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सात सूत्री मांगों वाला एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया को शीघ्र, पारदर्शी तथा सही तरीके से पूरा कराने का आग्रह किया। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और गायक की मौत से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने की मांग की।

राहुल गौतम शर्मा ने राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में शामिल सात मांगों के बारे में जानकारी दी।

जुबीन गर्ग के परिवार के सदस्यों और कलाकारों ने मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने जांच और कानूनी प्रक्रिया में अनावश्यक देरी से बचने तथा परिवार की चिंताओं पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश