home page

(अपडेट) जुबीन गर्ग हत्याकांड: सिद्धार्थ शर्मा की जमानत याचिका पर फैसला 4 को

 | 
(अपडेट) जुबीन गर्ग हत्याकांड: सिद्धार्थ शर्मा की जमानत याचिका पर फैसला 4 को


गुवाहाटी, 2 मई (हि.स.)। जुबीन गर्ग हत्या मामले में मुख्य आरोपित सिद्धार्थ शर्मा की जमानत याचिका पर विशेष न्यायाधीश की अदालत द्वारा 4 मई को फैसला सुनाया जाएगा। जमानत याचिका पर सुनवाई पूरा होने के बाद न्यायाधीश ने फैसले को 2 मई के लिए सुरक्षित रख लिया था। आज फिर से फैसले को 4 मई तक के लिए टाल दिया गया।

उल्लेखनीय है कि मामले में चार्ज फ्रेमिंग को लेकर हुई सुनवाई का आज अंतिम दिन है। आज सभी आरोपित चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई के दौरान दिए गए अपने पक्ष में दलीलों का लिखित प्रति न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे। आज के बाद से न्यायालय में चार्ज फ्रेमिंग को लेकर कोई सुनवाई नहीं होगी। बीएनएसएस की धाराओं के तहत अगले दो माह के अंदर न्यायालय द्वारा फैसला सुनाया जाएगा।

ज्ञात हो कि इस मामले के एक अन्य मुख्य आरोपित श्यामकानू महंत की जमानत याचिका 30 अप्रैल को खारिज की जा चुकी है।

मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश