home page

जुबीन गर्ग मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के बैंक खाते जब्त करने का निर्देश

 | 
जुबीन गर्ग मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के बैंक खाते जब्त करने का निर्देश


गुवाहाटी, 29 अप्रैल (हि.स.)। जुबीन गर्ग मर्डर केस में जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विशेष फास्ट ट्रैक अदालत ने आज जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के बैंक खातों को जब्त करने का आदेश दिया है।

अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि सिद्धार्थ शर्मा के साथ लेनदेन करने वाले कई अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों को भी जब्त किया जाए। इस कदम को मामले की वित्तीय जांच को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इसके अलावा अदालत ने सिद्धार्थ शर्मा के स्वामित्व वाली “महावीर एक्वा” को भी जब्त करने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक अदालत को जिम्मेदारी सौंपी थी। बीते कई दिनों से चल रही सुनवाई के बाद आज अदालत ने यह महत्वपूर्ण आदेश जारी किया।

उल्लेखनीय है कि जुबीन गर्ग की हत्या के आरोप में सिद्धार्थ शर्मा जेल में बंद हैं। बीते कई दिनों तक उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद मंगलवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसले को 2 मई तक के लिए सुरक्षित रखा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश