home page

जुबीन गर्ग हत्या मामले में आज से सरकारी पक्ष रखेगा दलीलें

 | 
जुबीन गर्ग हत्या मामले में आज से सरकारी पक्ष रखेगा दलीलें


गुवाहाटी, 17 अप्रैल (हि.स.)। असम सरकार के महाधिवक्ता देवजीत लोन सैकिया ने शुक्रवार को कहा कि जुबीन गर्ग हत्या मामले में आज से सरकारी पक्ष अपनी दलीलें प्रस्तुत करेगा। यह प्रक्रिया सात आरोपितों के खिलाफ चार्ज फ्रेमिंग की सुनवाई पूरी होने के बाद शुरू हो रही है।

उन्होंने बताया कि सातों आरोपितों के विरुद्ध चार्ज फ्रेमिंग की सुनवाई पूरी हो चुकी है। पिछले 15 दिनों से इस संबंध में अदालत में सुनवाई चल रही थी, जिसमें आरोपों की विस्तृत जांच की गई।

महाधिवक्ता ने यह भी बताया कि सिंगापुर में जांच के लिए केंद्र सरकार की अनुमति को लेकर आरोपितों की ओर से कुछ वकीलों ने तकनीकी आपत्ति उठाई थी। हालांकि, असम सरकार ने इस मुद्दे को पहले ही स्पष्ट कर दिया है, जिससे अब मामले की सुनवाई आगे बढ़ने में कोई बाधा नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश