home page

जुबीन गर्ग को न्याय दिलाने की मांग पर सोनापुर में प्रदर्शन, गरिमा सैकिया गर्ग भी हुईं शामिल

 | 
जुबीन गर्ग को न्याय दिलाने की मांग पर सोनापुर में प्रदर्शन, गरिमा सैकिया गर्ग भी हुईं शामिल


गुवाहाटी, 12 अक्टूबर (हि.स.)। असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर सोमवार को सोनापुर स्थित जुबीन क्षेत्र में जुबीन फैन क्लब की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपित अमृतप्रभा महंत को हाल ही में गौहाटी उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिलने के बाद उनके प्रशंसकों में नाराजगी देखी जा रही है। इसी घटनाक्रम के बीच जुबीन फैन क्लब ने जुबीन क्षेत्र में प्रदर्शन आयोजित किया।

प्रदर्शन स्थल पर दिवंगत गायक की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग भी मौजूद रहीं। उन्होंने अमृतप्रभा महंत को जमानत मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले में न्याय की मांग उठाई। इस घटनाक्रम के बाद गायक के प्रशंसकों के बीच मामले की कानूनी कार्यवाही को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

उल्लेखनीय है कि जुबीन गर्ग असम के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक थे। उनके निधन के बाद से ही उनके प्रशंसक मामले में न्याय सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश