जुबीन गर्ग मौत मामला: संदीपन गर्ग, अमृतप्रभा और देव बरकटकी गवाही देने फास्ट ट्रैक अदालत पहुंचे
| Oct 26, 2026, 12:35 IST
गुवाहाटी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में सोमवार को भी सुनवाई जारी रही। इस दौरान जुबीन के चचेरे भाई डीएसपी संदीपन गर्ग गवाही देने के लिए अदालत में उपस्थित हुए।
जेल से रिहा होने के बाद संदीपन गर्ग पहली बार गवाही देने के लिए अदालत पहुंचे। वहीं, मामले की प्रमुख आरोपितों में शामिल अमृतप्रभा महंत भी सोमवार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा घेरे में अदालत पहुंचीं।
दूसरी ओर, जुबीन गर्ग के करीबी मित्र और एनके प्रोडक्शंस के मालिक देव बरकटकी भी गवाही देने के लिए फास्ट ट्रैक अदालत में उपस्थित हुए।
गायक की मौत से जुड़े इस मामले में अदालत की कार्यवाही जारी है। सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

