home page

जुबीन गर्ग की मौत: फास्ट ट्रैक कोर्ट पहुंचे प्रवासी असमिया देवज्योति हजारिका

 | 
जुबीन गर्ग की मौत: फास्ट ट्रैक कोर्ट पहुंचे प्रवासी असमिया देवज्योति हजारिका


गुवाहाटी, 16 सितंबर (हि.स.)। गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले में न्यायिक प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में सिंगापुर निवासी प्रवासी असमिया देवज्योति हजारिका बुधवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए गुवाहाटी के फास्ट ट्रैक अदालत में पेश हुए। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और संबंधित साक्ष्यों की जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

देवज्योति हजारिका की अदालत में मौजूदगी को भी इसी चल रही न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है। हालांकि, उनके बयान में क्या तथ्य सामने आए, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले में अदालत की आगे की कार्यवाही और अन्य गवाहों के बयानों पर भी नजर बनी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश