जुबीन गर्ग की मौत : सिंगापुर के प्रवासी असमिया तन्मय फूकन लगातार दूसरे दिन पहुंचे देने गवाही
| Sep 29, 2026, 14:24 IST
गुवाहाटी, 29 सितंबर (हि.स.)। असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले में गवाही की प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रही। फास्टट्रैक अदालत में सिंगापुर में रहने वाले प्रवासी असमिया तन्मय फूकन लगातार दूसरे दिन गवाही देने के लिए पेश हुए।
मामले की सुनवाई के दौरान मंगलवार को फूकन अपना बयान दर्ज कराएंगे। अदालत में मामले से जुड़े गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े इस मामले की सुनवाई फास्टट्रैक अदालत में चल रही है और इससे संबंधित गवाही की प्रक्रिया जारी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

