home page

जुबीन गर्ग को न्याय मिलने में लगेगा कुछ समय : रूपकमल कलिता

 | 
जुबीन गर्ग को न्याय मिलने में लगेगा कुछ समय : रूपकमल कलिता


गुवाहाटी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में सोमवार को गवाही देने के लिए अदालत में दोबारा पेश हुए सिंगापुर के प्रवासी असमिया रूपकमल कलिता ने कहा कि जुबीन गर्ग को न्याय मिलने में अभी कुछ समय लगेगा। न्यायालय में साक्ष्य प्रदान करने के बाद कलिता पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कलिता ने कहा कि मामले में अभी कई और गवाहों के बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं। उन्होंने बताया कि अदालत में सिद्धार्थ शर्मा और अमृतप्रभा महंत की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने उनसे जिरह की।

कलिता के अनुसार, जिरह के दौरान अधिवक्ताओं ने 19 सितंबर, 2025 को उन परिस्थितियों के बारे में सवाल किए, जिनके कारण जुबीन गर्ग को यॉट से समुद्र के पानी में उतरना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े घटनाक्रम और उस दिन की परिस्थितियों को लेकर उनसे विस्तार से सवाल किए गए। कलिता ने बताया कि मामले में अभी कई पहलुओं की जांच और गवाहों की गवाही की प्रक्रिया बाकी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश