home page

फकीराग्राम में जुबिन दिवस का आयोजन

 | 
फकीराग्राम में जुबिन दिवस का आयोजन


कोकराझार (असम), 20 सितम्बर (हि.स.)। फकीराग्राम स्वर्ण शाखा साहित्य सभा एवं फकीराग्राम कला-संस्कृति विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार देर रात फकीराग्राम शहीद वेदी परिसर में जुबिन दिवस श्रद्धा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। देर शाम पांच बजे से आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात कलाकार जुबिन गर्ग की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के तहत शक्ति आश्रम उच्चतर माध्यमिक एवं तकनीकी विद्यालय के भूगोल विभाग के पूर्व विषय शिक्षक मुनीन शर्मा ने जुबिन गर्ग की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। फकीराग्राम गर्ल्स मिडिल इंग्लिश स्कूल की पूर्व प्रधानाध्यापिका अनिमा देवी ने माल्यार्पण किया। इस दौरान फकीराग्राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका नीलिमा राय तथा कोकराझार जिला साहित्य सभा की आकाश उपसमिति की संयोजिका शिला पाल ने कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ फकीराग्राम व्यापारी समिति के पूर्व पदाधिकारी विनोद अग्रवाल, हरि प्रसाद शर्मा और बिप्लव सरकार ने किया। इसके बाद शहीद वेदी परिसर में जुबिन गर्ग की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर ‘पोहरेरे चाकिगछी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फकीराग्राम आंचलिक छात्र संस्था के महासचिव दीपूजीत नारायण देव, अखिल असम छात्र संस्था के पूर्व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं कोकराझार जिला साहित्य सभा के अध्यक्ष नजमुल हक, जिला साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष खनिन चंद्र राय तथा पूर्व सचिव कृष्ण चंद्र नाथ सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में जुबिन गर्ग के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति और संगीतमय संवाद का आयोजन किया गया। फकीराग्राम कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका स्मिता देवी, फकीराग्राम रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर दीपक नाथ, मानसी दास सहित कई कलाकारों ने जुबिन गर्ग के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों और संगीतप्रेमियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर फकीराग्राम कला-संस्कृति विकास मंच से जुड़े तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे रमेन राय के निधन पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

कार्यक्रम में 7 नंबर फकीराग्राम (गैर-जनजाति) बीटीसी निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद एजामुल हक, धुबड़ी गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोरंजन राय, फकीराग्राम कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आदित्य चंद्र डेका एवं डॉ. अनवारुल इस्लाम, असम साहित्य सभा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रूपजीत दास एवं प्रशांत देव शर्मा, कोकराझार जिला साहित्य सभा के सचिव शरत डेका, सह-सचिव दीपक नाथ एवं दीपांकर राय सहित साहित्य, शिक्षा, कला-संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में फकीराग्राम स्वर्ण शाखा साहित्य सभा के अध्यक्ष पीयूष चौधरी, उपाध्यक्ष कनक सूत्रधर, सचिव अभिजीत नारायण देव, समाजसेवी डॉ. रेजाउल करीम, शंकर-आजान राष्ट्रीय विद्यालय के प्राचार्य बुद्ध चंदू नाथ सहित सुभाष नाथ, कमलेश्वर बर्मन, अन्यन्या गोस्वामी, जयदुल इस्लाम, बिजू नाथ, अनुपमा नाथ, लक्ष्मी सिन्हा, गायत्री नाथ, प्रियंका सिन्हा, अरविंद शील समेत कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा