home page

गुवाहाटी के लोकभवन के समीप युवक का शव बरामद

 | 
गुवाहाटी के लोकभवन के समीप युवक का शव बरामद


गुवाहाटी, 29 मई, (हि.स.)। गुवाहाटी के लोकभवन के समीप एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव जाईका के पानी के टैंक से बरामद किया गया।

मृत युवक की पहचान कामेश नामक युवक के रूप में की गई है। बताया गया है कि युवक जाईका में कार्यरत था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश