बशिष्ठ नदी में युवक का शव बरामद
| Apr 21, 2026, 11:04 IST
गुवाहाटी, 21 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी के बशिष्ठ नदी से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि शव नाले या मैनहोल के जरिए बहकर नदी तक पहुंचा होगा।
स्थानीय लोगों ने आज बताया कि मृतक की पहचान हाथीगांव के नटबोमा क्षेत्र निवासी आख्तर अली के रूप में हुई है। वह रविवार से लापता बताया जा रहा था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हालिया जलजमाव के दौरान वह मैनहोल में गिर गया हो सकता है, जिसके बाद उसका शव बहकर बशिष्ठ नदी में पहुंचा। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
परिजनों ने बताया कि आख्तर अली विशेष रूप से सक्षम था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

