home page

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

 | 
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल


गुवाहाटी, 25 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के बशिष्ठ थाना क्षेत्र के बेहारबाड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, जालुकबाड़ी से खानापाड़ा की ओर जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एएस-01 एससी-4173 नंबर की एक लग्जरी कार ने नियंत्रण खो दिया और पीछे से एएस-01 डीई-8971 नंबर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने बशिष्ठ ट्रैफिक पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायल युवक को तत्काल गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश