कुमार भास्कर वर्मा सेतु पर सेल्फी लेते समय ब्रह्मपुत्र में गिरा युवक लापता
| Jul 26, 2026, 10:36 IST
गुवाहाटी, 26 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के कुमार भास्कर वर्मा सेतु पर परिवार के साथ सेल्फी लेते समय एक युवक ब्रह्मपुत्र नदी में गिर गया। घटना के बाद से युवक लापता है।
पुलिस ने आज बताया कि लापता युवक की पहचान असम के ग्वालपाड़ा जिले के लक्षीपुर निवासी मिराजुल हक के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह परिवार के साथ पुल पर सेल्फी ले रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गया।
सूचना मिलते ही नदी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोज अभियान शुरू किया। हालांकि, अंतिम सूचना मिलने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। नदी पुलिस द्वारा तलाश अभियान जारी है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

