क्लब ब्लूज़ से निकलने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी
गुवाहाटी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी के काहिलीपाड़ा स्थित क्लब ब्लूज़ बार से शराब पीकर निकलने के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रकाश राभा के रूप में हुई है। घटना सोमवार तड़के की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रकाश राभा अपने दोस्तों के साथ क्लब ब्लूज़ में पार्टी करने गया था। बताया जा रहा है कि उसने दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया और तड़के करीब 3 बजकर 38 मिनट पर बार से बाहर निकला। इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
युवक की मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यह घटना महानगर के द लोकल्स नाइट क्लब से जुड़े हालिया मामले के बाद सामने आई है। प्रकाश राभा की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

