सोनारी के सफराई में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
| Nov 8, 2026, 14:05 IST
चराईदेव (असम), 08 नवंबर (हि.स.)। असम के सोनारी स्थित सफराई में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दिसांगपानी बरसहाकी निवासी अंकुर मोहन के रूप में हुई है।
इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

