home page

मंगलदै में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

 | 
मंगलदै में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत


दरंग (असम), 14 जून (हि.स.)। असम के मंगलदै में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत घटनास्थल से फरार हो गया।

पुलिस ने आज बताया कि मृतक की पहचान मुवामारी गांव निवासी शफीकुल इस्लाम के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार वाहन और चालक की तलाश जारी है।

इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश