home page

श्रीभूमि के बदरपुर रेलवे स्टेशन पर ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
श्रीभूमि के बदरपुर रेलवे स्टेशन पर ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार


श्रीभूमि (असम), 2 मई (हि.स.)। असम के श्रीभूमि जिले के बदरपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने एक युवक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कार्रवाई सिलचर-रंगिया एक्सप्रेस ट्रेन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान मुसाहेदुल इस्लाम के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन से भरे तीन साबुनदानी बरामद किए गए, जिन्हें गुप्त रूप से ले जाया जा रहा था।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपित सिलचर से जागीरोड तक हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि तेजपुर के समीदुर नामक व्यक्ति ने उसे यह खेप सप्लाई के लिए दी थी।

रेलवे पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपित मुसाहेदुल इस्लाम को आगे की जांच के लिए बदरपुर पुलिस के हवाले कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश