home page

कामाख्या क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित पर पहले भी हत्या का आरोप

 | 
कामाख्या क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित पर पहले भी हत्या का आरोप


गुवाहाटी, 09 जुलाई (हि.स.)। महानगर के कामाख्या धाम स्थित मनसा होटल के समीप एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान रूपम दास के रूप में हुई है। आरोप है कि राहुल पाठक नामक युवक ने बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपित नशे का आदी है।

बताया जा रहा है कि राहुल पाठक पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश