home page

नाज़िरा में ‘लव जिहाद’ मामले में युवक गिरफ्तार

 | 
नाज़िरा में ‘लव जिहाद’ मामले में युवक गिरफ्तार


शिवसागर (असम), 01 मार्च (हि.स.)। नाज़िरा पुलिस ने कथित ‘लव जिहाद’ से जुड़े एक मामले में शनिवार शाम एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान आफताब अली के रूप में हुई है, जिसे गुवाहाटी के सोनापुर क्षेत्र से पकड़ा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर “राहुल लाहन” नाम से फर्जी पहचान बनाकर हिंदू युवतियों से संपर्क किया। आरोप है कि उसने नाज़िरा नगर के टकौ अली क्षेत्र की एक हिंदू युवती को प्रेम प्रस्ताव देकर नगांव ले गया।

फिलहाल आरोपित पुलिस हिरासत में है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश