home page

गुवाहाटी में युवती की रहस्यमय मौत

 | 
गुवाहाटी में युवती की रहस्यमय मौत


गुवाहाटी, 06 जून, (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर में एक युवती की रहस्यमय मौत से सनसनी फैल गई है। युवती का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया।

यह घटना जू-रोड स्थित तीनिआली के कृपासिंधु पथ के एक आवास के दूसरे मंजिल पर सामने आई। मृतका उक्त आवास में संचालित पीजी (पेइंग गेस्ट) में रह रही थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश