home page

कछार में एक करोड़ रुपये की याबा टैबलेट बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
कछार में एक करोड़ रुपये की याबा टैबलेट बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार


गुवाहाटी, 30 जून (हि.स.)। असम पुलिस ने कछार जिले में खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की 10,000 याबा टैबलेट बरामद की हैं। इस कार्रवाई के दौरान फर्नीचर की दुकान की आड़ में संचालित एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने इस सफलता पर कछार पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी मादक पदार्थ बरामदगी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का ‘असम अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी है और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढील नहीं बरती जाएगी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद खेप के स्रोत का पता लगाने और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश