लैलापुर चेकिंग प्वाइंट पर 19,400 याबा टैबलेट जब्त, दो गिरफ्तार
कछार (असम), 3 नवंबर (हि.स.)। असम के कछार जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने लैलापुर नाका चेकिंग प्वाइंट पर एक वाहन से 19,400 याबा टैबलेट जब्त किए। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कछार पुलिस अधीक्षक द्वारा आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, धोलाई थाना क्षेत्र के लैलापुर नाका चेकिंग प्वाइंट पर जांच के दौरान एएस-18एसी- 4435 नंबर की एक गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में बनाए गए गुप्त चैंबर से 19,400 याबा टैबलेट बरामद हुए।
इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों की पहचान मतासिन अली मीरा और अब्दुल अहद लस्कर के रूप में हुई है। मतासिन अली मीरा वाहन चला रहा था। दोनों कछार जिले के धोलाई थाना अंतर्गत राजगोबिंदपुर गांव के निवासी हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन मिजोरम से आ रहा था। पुलिस ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े आगे और पीछे के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

