संस्कृत भारती जोरहाट जिला शाखा ने मनाया विश्व संस्कृत दिवस
जोरहाट (असम), 30 अगस्त (हि.स.)। पवित्र श्रावणी पूर्णिमा तिथि पर हर वर्ष पूरे देश में विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में आज जोरहाट जिले के मधुकर भवन में भी विश्व संस्कृत दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
संस्कृत भारती की जोरहाट जिला शाखा के संयोजक जयन्त शास्त्री द्वारा संचालित कार्यक्रम का शुभारंभ ध्येय मंत्र पाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गड़मूर शंकरदेव शिशु निकेतन की प्रधानाचार्य बर्नाली बरुवा, संस्कृत प्रेमी अच्युत बोरा, जोरहाट इंजीनियरिंग कॉलेज की पूर्व प्राध्यापिका डॉ. नित्यांजली भट्टाचार्य, जगन्नाथ बरुवा विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका डॉ. स्वप्ना बोरा, आउनियाटी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रूपम शास्त्री, देवीचरण बरुवा बालिका महाविद्यालय के संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मधुस्मिता डेका, जोरहाट नगर के कार्यवाह प्राणदीप शर्मा, संस्कृत भारती के उत्तर असम प्रांत के महाविद्यालयों के कार्य प्रमुख अनिर्वाण शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जोरहाट जिला सचिव राजू बोरा के साथ विकास बरठाकुर, पुलकेश बरुवा, भास्कर बरुवा, वर्षा बोरा, डिम्पी गायन सहित कई संस्कृत प्रेमी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में संस्कृत गीत, श्लोक पाठ और सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया गया। अंत में जोरहाट जिले के गांव-गांव में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए सभी ने सहमति व्यक्त की और कल्याण मंत्र पाठ के साथ विश्व संस्कृत दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Satish Rai

