home page

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: कामरूप (मेट्रो) जिले में जागरूकता और जांच अभियान की शुरुआत

 | 
विश्व हेपेटाइटिस दिवस: कामरूप (मेट्रो) जिले में जागरूकता और जांच अभियान की शुरुआत


विश्व हेपेटाइटिस दिवस: कामरूप (मेट्रो) जिले में जागरूकता और जांच अभियान की शुरुआत


विश्व हेपेटाइटिस दिवस: कामरूप (मेट्रो) जिले में जागरूकता और जांच अभियान की शुरुआत


गुवाहाटी, 28 जुलाई (हि.स.)। राज्यभर के साथ-साथ आज कामरूप (मेट्रो) जिले में भी विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ धीरेनपारा एफआरयू में स्वास्थ्य सेवा के संयुक्त निदेशक, कामरूप (मेट्रो) डॉ. संजीव कुमार सैकिया द्वारा किया गया।

हेपेटाइटिस लीवर से जुड़ी एक गंभीर सूजन व बीमारी है। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. सैकिया ने सभी लोगों से हेपेटाइटिस-बी की जांच कराने और इस बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराने का आह्वान किया। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने की भी अपील की कि प्रत्येक नवजात शिशु को जन्म के 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस-बी की पहली खुराक अवश्य दी जाए।

28 जुलाई से 3 अगस्त तक चलने वाले इस सप्ताहभर के अभियान के तहत जिले भर की सभी गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस-बी जांच की जाएगी। इसके अलावा, उच्च जोखिम वाले समूहों जैसे मादक पदार्थों का सेवन करने वालों और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के बीच भी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में जिला निगरानी अधिकारी एवं हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. कनक चंद्र तालुकदार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. भबेंद्र कुमार दास, जीएमसीएच ब्लड बैंक के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित जैन, धीरेनपारा ज़ोन की एसडीएम एंड एचओ (इंचार्ज) डॉ. पल्लवी बरुवा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कामरूप (मेट्रो) की डीपीएमयू और बीपीएमयू टीमों के अधिकारी तथा एफआरयू के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर