देरगांव के रंगामाटी में भीषण सड़क हादसा, एक युवती की मौत
| Sep 7, 2026, 09:29 IST
गोलाघाट (असम), 7 सितंबर (हि.स.)। असम के देरगांव स्थित रंगामाटी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवतियों को एक वाहन ने कुचल दिया। हादसे में अनिसा कुमार प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, मुनू रविदास गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

