home page

गुवाहाटी में फुटपाथ पर महिला का शव बरामद

 | 
गुवाहाटी में फुटपाथ पर महिला का शव बरामद


गुवाहाटी, 11 सितंबर (हि.स.)। राजधानी के भंगागढ़ इलाके में शुक्रवार को फुटपाथ से एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस महिला की पहचान करने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश