home page

गुवाहाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला को ऑटोवैन ने कुचला

 | 
गुवाहाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला को ऑटोवैन ने कुचला


गुवाहाटी, 28 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी के उलूबारी स्थित बी बरूआ महाविद्यालय के समीप बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में सीता देवी नामक एक महिला को एक तेज रफ्तार ऑटोवैन ने कुचल दिया। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

उलुबाड़ी लालमाटी स्थित सीता देवी के आवास पर घटना के बाद शोकाकुल वातावरण व्याप्त है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश