दुलियाजान में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
| Jul 22, 2026, 18:38 IST
डिब्रूगढ़ (असम), 22 जुलाई (हि.स.)। असम के दुलियाजान के बरुवा तिनिआली स्थित उदयपुर में बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान दुलियाजान-डिगबोई मार्ग निवासी सोनमणि राय के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में शामिल डंपर को जब्त कर लिया तथा चालक और उसके सहायक को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

