home page

नलबाड़ी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत

 | 
नलबाड़ी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत


नलबाड़ी (असम), 16 अगस्त (हि.स.)। असम के नलबाड़ी जिले के बरभाग इलाके के कदमताल में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, आइकन बेजबरुवा और बीणा दास सड़क किनारे बैठकर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार इनोवा वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में आइकन बेजबरुवा की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद इनोवा सड़क से करीब सात फीट नीचे जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल बीणा दास को नलबाड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश