home page

(अपडेट) मालीगांव में पानी में बहकर में गिरकर महिला की मौत

 | 
(अपडेट) मालीगांव में पानी में बहकर में गिरकर महिला की मौत


गुवाहाटी, 20 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर में भारी बारिश के कारण उत्पन्न कृत्रिम बाढ़ के बीच मालीगांव क्षेत्र में रविवार देर रात एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक महिला की मेनहोल में गिरकर मौत हो गई।

मृतका की पहचान धारापुर निवासी पायल नाथ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में जलभराव हो गया था, जिसके कारण तेज बहाव में वह नाले में बहकर खुले मेनहोल में समा गई।

घटना के तुरंत बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम द्वारा तलाश अभियान शुरू किया गया। खराब मौसम और तेज बहाव के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखा गया।

बाद में एसडीआरएफ की टीम ने महिला को आज तड़के लगभग 3 बजे बरामद कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहर में खुले मेनहोल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश