(अपडेट) नगांव में डकैती की घटना में घायल रूपरेखा भुइयां की मौत
| May 10, 2026, 14:14 IST
नगांव (असम), 10 मई, (हि.स.)। नगांव के मरिकलंग इलाके में डकैतों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई रूपरेखा भुइयां का निधन हो गया। राजधानी गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन अवस्था में रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
उल्लेखनीय है कि गत 24 अप्रैल की रात पांच सदस्यीय डकैतों के गिरोह ने चिकित्सक डॉ. रंजीत सैकिया के आवास पर धावा बोलकर लूटपाट की थी। घटना के दौरान डकैतों ने लोहे की रॉड से हमला कर चिकित्सक दंपति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
हमले में गंभीर रूप से घायल रूपरेखा भुइयां बीते 24 अप्रैल से कोमा में थीं। घटना के बाद से उनका गुवाहाटी में इलाज चल रहा था, जहां आखिरकार उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

