गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जा रही चलती नाइट बस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म
| Oct 29, 2026, 09:40 IST
गुवाहाटी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। असम में गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जा रही एक नाइट बस में महिला ने चलती बस में बच्ची को जन्म दिया। यात्रा के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद उसने बस में ही एक बच्ची को जन्म दिया।
घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। मां और नवजात बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति तथा प्रसव के दौरान चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराए जाने के संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

