home page

संदिग्ध अवस्था में नव विवाहिता की मौत

 | 
संदिग्ध अवस्था में नव विवाहिता की मौत


गुवाहाटी, 19 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के दिसपुर थाना क्षेत्र इलाके में एक नव विवाहिता महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

दिसपुर पुलिस ने बुधवार को बताया कि हेंगराबाड़ी इलाके में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद महिला के पति हीरक ज्योति डेका को गिरफ्तार किया गया है। मृत महिला की पहचान डिंपी कलिता के रूप में की गई है।

डिंपी की दो महीना पूर्व हीरक ज्योति के साथ कोर्ट मैरिज किया था। मृत महिला के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृत महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी