home page

असम के बटालियन कैंप में महिला कमांडो प्रशिक्षु की संदिग्ध मौत

 | 
असम के बटालियन कैंप में महिला कमांडो प्रशिक्षु की संदिग्ध मौत


कामरूप (असम), 22 अप्रैल (हि.स.)। असम के बाईहाटा चारियाली स्थित एक बटालियन कैंप में प्रशिक्षण ले रही एक महिला कमांडो प्रशिक्षु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है।

मृतका की पहचान कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजान निवासी अपर्णा पंडित के रूप में हुई है। वह घटना के समय कमांडो बटालियन कैंप में प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले के दिनों में वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी। घटनास्थल के पास से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है और न ही मौत के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक स्थान भेज दिया गया है।

इस बीच, बाईहाटा चारिआली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद साक्ष्यों की जांच और सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश