home page

जखलाबंधा डाकघर में मृत महिला के खाते से आठ लाख से अधिक की हेराफेरी का आरोप

 | 
जखलाबंधा डाकघर में मृत महिला के खाते से आठ लाख से अधिक की हेराफेरी का आरोप


नगांव (असम), 10 सितंबर (हि.स.) । असम के कलियाबोर के जखलाबंधा डाकघर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मृत महिला के खाते से आठ लाख रुपये से अधिक की राशि कथित तौर पर निकाल लिए जाने का आरोप लगा है।

आरोप है कि नीतुमोनी नंदी नाम की एक महिला ने मृत महिला के खाते से यह राशि हड़प ली। मामले के सामने आने के बाद डाकघर में खातों की सुरक्षा और लेनदेन की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मामले में आगे की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश