जुबीन गर्ग मौत मामले में अभिनेत्री निशिता गोस्वामी और मृगांक हजारिका ने दी गवाही
गुवाहाटी, 08 अक्टूबर (हि.स.)। प्रसिद्ध असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले में अभिनेत्री निशिता गोस्वामी और मृगांक हजारिका ने गवाही दी। मामले की जांच के दौरान दोनों ने घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जांच एजेंसी के समक्ष रखी।
मृगांक हजारिका ने बताया कि जुबीन गर्ग को सीपीआर दिए जाने के समय से ही वह घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वह और संजीव नारायण एक साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे।
हजारिका के अनुसार, जुबीन को अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी नाड़ी काफी कम थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाने से पहले घटनास्थल पर जुबीन को सीपीआर दिया जा रहा था।
जुबीन गर्ग की मौत की परिस्थितियों की जांच जारी है और मामले में प्रत्यक्षदर्शियों एवं संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

