चुनाव 26: नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी, 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
| Mar 26, 2026, 22:38 IST
गुवाहाटी, 26 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर आज नामांकन पत्र वापस करने की अंतिम दिन 67 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
उल्लेखनीय है कि कुल 815 उम्मीदवारों ने 126 निर्वाचन क्षेत्रों में 1,389 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच-पड़ताल के बाद, 789 उम्मीदवारों को असम विधानसभा के आम चुनाव, 2026 लड़ने के लिए योग्य पाया गया था।
वैध रूप से नामांकित 789 उम्मीदवारों में से, कुल 67 उम्मीदवारों ने आज अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। परिणामस्वरूप, अब 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में शेष हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

