home page

शोणितपुर के रंगापारा जामुनबील में जंगली हाथी ने पांच घरों को तोड़ा

 | 
शोणितपुर के रंगापारा जामुनबील में जंगली हाथी ने पांच घरों को तोड़ा

शोणितपुर के रंगापारा जामुनबील में जंगली हाथी ने पांच घरों को तोड़ा

शोणितपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। जिले के रंगापारा थाना क्षेत्र के जामुनबील गांव में बीती रात हाथियों के झुंड से अलग हुए एक जंगली हाथी ने भोजन की तलाश में पांच घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने एलीजाबेथ पन्ना, एलीयाझार खरवार, लाद्रुस केरकेट्टा, रुपाली राजगढ़ और अदाम टुटी के घरों को तोड़ दिया।

हाथी ने घरों में रखी खाद्य सामग्री और अन्य घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगली हाथियों के आतंक से निजात दिलाने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा