home page

ग्वालपाड़ा में 40-50 जंगली हाथियों के झुंड का आतंक, धान की फसल बर्बाद

 | 
ग्वालपाड़ा में 40-50 जंगली हाथियों के झुंड का आतंक, धान की फसल बर्बाद


ग्वालपाड़ा (असम), 26 अक्टूबर (हि.स.)। असम के ग्वालपाड़ा जिले में जंगली हाथियों के उत्पात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। करीब 40 से 50 हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।

हाथियों के झुंड ने खेतों में खड़ी धान की फसल को खाकर और रौंदकर नष्ट कर दिया। इससे किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। फसल को हुए नुकसान के कारण किसानों को आर्थिक क्षति की चिंता सता रही है। बीती रात भी हाथियों का झुंड इलाके में पहुंच कर काफी नुकसान पहुंचाया। किसानों में दहशत व्याप्त है।

हाथियों के बड़े झुंड की आवाजाही से प्रभावित क्षेत्रों के निवासी भी भयभीत हैं। स्थानीय स्तर पर मानव-हाथी संघर्ष की समस्या एक बार फिर सामने आई है। जंगली हाथियों के खेतों में घुसने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है और उनकी आजीविका पर संकट उत्पन्न हो रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश