जंगली हाथियों से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सरकारी सहायता
| Jul 13, 2026, 11:16 IST
नलबाड़ी (असम), 13 जुलाई (हि.स.)। असम सरकार ने जंगली हाथियों द्वारा धान की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले किसानों को सरकारी सहायता देने की घोषणा की है। कृषि मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने कहा कि यदि जंगली हाथी किसानों के धान के खेतों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो प्रभावित किसानों को प्रति बीघा 8,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
मंत्री ने यह घोषणा नलबाड़ी जिले के कटाहकुची में हाथी के हमले में जान गंवाने वाले अनन कलिता के आवास पर पहुंचकर की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को चार लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि का चेक सौंपा और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

