home page

जंगली हाथियों के हमले में पिता और सात वर्षीय बेटी की मौत

 | 
जंगली हाथियों के हमले में पिता और सात वर्षीय बेटी की मौत


डिब्रूगढ़ (असम), 26 सितंबर (हि.स.)। असम के डिब्रूगढ़ जिले के जयपुर स्थित नामचांग चाय बागान के पूबेरुणबस्ती में जंगली हाथियों के हमले में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमेन तांती और उनकी सात वर्षीय बेटी रश्मि तांती के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के जंगली हाथियों के एक झुंड ने अचानक रमेन तांती के घर पर हमला कर दिया। हाथियों के हमले में मकान को काफी नुकसान पहुंचा। जान बचाने के लिए रमेन अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ सुरक्षित स्थान की ओर भागे, लेकिन हाथियों ने उनका पीछा कर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

घटना में रमेन की पत्नी और उनकी एक अन्य बेटी बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर समय पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश