दुमदुमा में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत
तिनसुकिया (असम), 19 नवंबर (हि.स.)। असम के दुमदुमा क्षेत्र के नाहरजान गांव में मानव-हाथी संघर्ष की एक दुखद घटना सामने आई है। जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बालक साई गढ़ के रूप में हुई है।
आज प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह घटना तारा चाय बागान के अंतर्गत नाहरजान गांव में हुई। बताया गया है कि जंगली हाथी ने व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों में जंगली हाथियों की आवाजाही और मानव-हाथी संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि जंगलों के आसपास स्थित गांवों में जंगली हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष की घटनाएं अक्सर जानलेवा साबित हो रही हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

