home page

ग्वालपाड़ा में जंगली हाथी के हमले में असम पुलिसकर्मी की मौत

 | 
ग्वालपाड़ा में जंगली हाथी के हमले में असम पुलिसकर्मी की मौत


ग्वालपाड़ा (असम), 06 सितंबर (हि.स.)। असम के ग्वालपाड़ा जिले के डाकुरभिटा में जंगली हाथी के हमले में 17वीं असम पुलिस बटालियन के हवलदार अमजद अली की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अमजद अली रविवार तड़के रात की गश्त पूरी कर कैंप लौट रहे थे। इसी दौरान झुंड से अलग हुआ एक जंगली हाथी आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया और उसने उन पर हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल अमजद अली को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मानव-हाथी संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ गई है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश