home page

असम लोक भवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस

 | 
असम लोक भवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस


गुवाहाटी, 20 जून, (हि.स.)। एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के अंतर्गत असम लोक भवन में शनिवार को पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने पश्चिम बंगाल के लोगों को शुभकामनाएं दीं और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारतीय पुनर्जागरण की भूमि रही है और स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ ठाकुर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसी महान विभूतियों ने देश को नई दिशा दी। उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने राभा दिवस पर कलागुरु बिष्णु प्रसाद राभा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए असम की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान को स्मरण किया। समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश