राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल जमाव ,आवाजाढही ठप
गुवाहाटी, 28 अगस्त (हि.स.)। शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बरसात के बाद गुवाहाटी के जोराबाट तीनाली इलाके में भारी जल जमाव हो गया। जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 27 और 6 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। राहत और बचाव के लिए मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची।
जोराबाट फ्लाई ओवर के नीचे 4 से 5 फुट पानी जमा हो जाने की वजह से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई । वहीं सड़क के किनारे रह रहे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेघालय में अवैध तरीकों से हो रही पहाड़ की कटाई की वजह से पहाड़ से लाल मिट्टी और पानी सीधे सड़क पर आ जाता है। जिसकी वजह से इलाके में जल जमाव की समस्या हल्की सी बरसात के बाद उत्पन्न हो जाती है।
बरसात की वजह से जोरावाट के अलावा 11 माइल, 10 माइल, 9 माईल 8 माइल आदि इलाकों में भी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई । जिसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक और राजगीरों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

