home page

असमः बरसात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 27 एवं 6 पर भारी जल जमाव

 | 

गुवाहाटी, 03 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के बाहरी इलाके में सोमवार को हुई मूसलाधार बरसात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर भारी जल जमाव हो गया। जिसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा जल जमाव जोराबाट इलाके में स्थित फ्लाइ ओवर के नीचे देखने को मिला।

बरसात का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर लगभग 4 फीट तक जमा हो गया। जिसकी वजह से वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरने के लिए काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बरसात की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 27 और 6 पर कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेघालय में अवैध पहाड़ों की कटाई की वजह से इस तरह की समस्या इस क्षेत्र में आए दिन उत्पन्न हो रही है। पहाड़ों की कटाई के बाद नाले पूरी तरह पहाड़ की लाल मिट्टी से भर गये हैं। जिसकी वजह से बरसात का पानी पहाड़ से सीधे सड़क पर आ जाता है। जिसकी वजह से हल्की सी बरसात के बाद जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

स्थानीय लोगों ने मेघालय सरकार से इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की मांग की है। बरसात की वजह से जोराबाट फ्लाई ओवर के किनारे स्थित दुकानदारों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकान के सामने सड़क पर कीचड़ जमा हो जाने की वजह से ग्राहक दुकान तक नहीं आ पा रहे हैं। जिससे दुकानदारों का काफी नुकसान हो रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी