home page

कोकराझार में मतदाता जागरूकता अभियान तेज

 | 

कोकराझार (असम), 31 मार्च (हि..स.)। आसन्न 9 अप्रैल को होने वाले मतदान को देखते हुए कोकराझार जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसवीईईपी कार्यक्रम के तहत विभिन्न पहल तेज की गई हैं।

इसी कड़ी में आज हाथीधुरा विकास खंड के अंतर्गत नंबर 2 गरुमारा चर एलपी स्कूल (मतदान केंद्र संख्या 18), मोरनाई चाय बागान एलपी स्कूल एल/एस (बूथ संख्या 28) एवं आर/एस (बूथ संख्या 27), ठाकुरपुर वीसीडीसी, बाशबाड़ी वीसीडीसी (रूपसी विकास खंड), केरापुर एलपी स्कूल (ग्रहामपुर वीसीडीसी), मजादाबारी वीसीडीसी स्थित 377 नंबर एलपी स्कूल तथा रंगापारा एमवी स्कूल में जागरूकता सभाएं आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त, मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने हेतु संदेशों से युक्त एसवीईईपी जागरूकता वाहन को ऑक्सीगुड़ी, सापकाटा तथा गोसाईगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चिह्नित स्थानों पर घुमाया गया। इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करना तथा उन्हें समय पर और सूचित मतदान के लिए प्रोत्साहित करना था।

प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा